हरियाणा के महिला एवं बाल विकास विभाग ने वर्ष 2026-2027 के राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि या उत्कृष्ट कार्य करने वाली पात्र महिलाएं 5 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। चयनित महिलाओं को 8 मार्च, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
ये हैं पुरस्कार
- सुषमा स्वराज पुरस्कार
- इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार
- कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार
- बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार
- लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
- सरकारी कर्मचारी पुरस्कार
- सामाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार
- महिला उद्यमी पुरस्कार
कैसे करें आवेदन
आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से विभाग के पोर्टल पर स्वीकार किए जाएंगे। डाक, कूरियर या किसी अन्य ऑफ़लाइन माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। पात्रता की पूरी शर्तें और नियम विभाग के पोर्टल पर उपलब्ध हैं।
सिरसा ज़िले में अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय के पास स्थित वन स्टॉप सेंटर से संपर्क किया जा सकता है। फ़ोन: 01666-297752, 98885-02330, 94168-83299।
स्रोत: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, हरियाणा, 6 नवंबर 2026
Leave a Reply